बुरहानपुर भाजपा विधि प्रकोष्ठ में ज़िला सह संयोजक पद पर राहुल चौधरी की घोषणा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर भाजपा विधि प्रकोष्ठ में ज़िला सह संयोजक पद पर राहुल चौधरी की घोषणा | New India Times

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की सहमति से, भाजपा ज़िला अध्यक्ष मनोज भीमसेन लधवे की अनुशंसा पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री मनोज द्विवेदी ने बुरहानपुर ज़िला न्यायालय के अधिवक्ता श्री राहुल चौधरी को बुरहानपुर भाजपा विधि प्रकोष्ठ में ज़िला सह संयोजक पद पर नियुक्ति की घोषणा की है। विधि प्रकोष्ठ ज़िला मीडिया प्रभारी सुशील चौहान ने बताया कि श्री चौधरी की नियुक्ति पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश के प्रदेश कार्यालय मंत्री रचित अग्रवाल, ज़िला संयोजक एड.विवेक कासखेड़ीकर एवं भाजपा के विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं ज़िला न्यायालय के अधिवक्तागणों ने श्री राहुल चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं l श्री राहुल चौधरी ने प्रदेश संगठन/शीर्ष नेतृृत्व एवं ज़िला संगठन का धन्यवाद व्यक्त करते हुए सभी का आभार माना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version