अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

रेलवे द्वारा दिव्यांगों के लिए पहचान पत्र (यूनिक कार्ड) की सुविधा ऑनलाइन शुरू की जा रही है। ऐसे में पहचान पत्र बनवाने के लिए दिव्यांगों को अब मंडल कार्यालय जाने की ज़रूरत नहीं है। वह घर बैठे ही मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह सुविधा “पश्चिम मध्य रेलवे एवं मध्यप्रदेश” में सबसे पहले भोपाल मंडल में लागू की जा रही है। ऑनलाइन दिव्यांग रेलवे पहचान पत्र बनवाने के लिए www.divyangjanid.indianrail.gov.in पोर्टल पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।
