अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT;
झाँसी नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध रूप से मोबाइल की सिमें बेचने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
सूचना के आधार पर नगर कोतवाली की पुलिस ने भांडेरी गेट के समीप एक दुकान पर छापा मार कर एक युवक को रंगे हाथों अवैध सिम बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया। युवक का नाम अज़हर उदीनन पुत्र अब्दुल लतीफ बताया गया है। उसके पास से कुछ मोबाइल सिम जो के 02 एक्टिवेट एवं 02 अनेक्टिवेट तथा कुछ फ़र्ज़ी आईडी कार्ड जो के कार्यवाही में अवैध पाएएगए। इस बिना पर कोतवाली पुलीस ने अज़हरउद्दीन को गिरफ्तार कया है।
