नजीब को तत्काल बरामद करे दिल्ली पुलिस: मेराज अंसारी   | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​​नजीब को तत्काल बरामद करे दिल्ली पुलिस: मेराज अंसारी   | New India Times

हज वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश संगठन मंत्री,  विश्व मुस्लिम बोर्ड के जिला अध्यक्ष और ए.आई.एम.आई एम पार्टी के बिंदकी विधानसभान अध्यक्ष मेराज अंसारी ने कहा है कि जेएनयू के छात्र नजीब अहमद का दिल्ली पुलिस आज तक कौई सुराग नहीँ ला पाई है, इससे देश की जनता का विश्वास दिल्ली पुलिस के ऊपर से उठ चुका है। मेराज अंसारी ने कहा है की दिल्ली से जेएनयू का छात्र नजीब बीते कुछ महीने से गायब है। परिजनों और छात्र संघ के नेताओं द्वारा प्रदर्शन और धरना देने के बाद भी दिल्ली पुलिस के कानों पर जूँ नहीँ रेंगती दिखाई पड़ रही है,  इसके चलते अपहत छात्र के परिजन इंसाफ के लिये इधर से उधर भटकते फ़िर रहे हैं। मेराज अंसारी ने कहा है कि देश के नेताओं को दिल्ली पुलिस पर छात्र को सकुशल बरामद करने के लिए दबाव बनानी चाहिए। उन्होंने शासन-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दिल्ली पुलिस नजीब अहमद को बरामद नहीं कर पाई तो हज वेलफेयर सोसायटी और ए आई एम आई एम पार्टी और विश्व मुस्लिम बोर्ड के कार्यकता देश भर में दिल्ली पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतर प्रदर्शन करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version