शारिफ अंसारी, मुंबई, NIT;
भिवंडी निजामपुरा पुलिस स्टेशन अंतर्गत नझराना कंपाउंड क्षेत्र स्थित इमारत के दूसरे मंजिला पर रहने वाले सुरेश भांगरे व पत्नी भाजप भिवंडी शहर जिला सचिव मनीषा भांगरे अपने घर के सभी परीवार सहित धार्मिक कार्यक्रम के लिए तलेगांव 25 दिसंबर को गये थे। घर में कोई नहीं था, जिसका लाभ उठाते हुए चोरों ने घरफोडी कर घर में घुसकर रखे हुए तीन कपाट में सोने के आभूषण, नकद रकम लूटकर फरार हो गए। २६ दिसंबर को रात्रि देरी से वापस घर पहुंचे तो उक्त प्रकार की घटना की जानकारी मिली।
मिली जानकारी के अनुसार सुरेश भांगरे अपनी पत्नी, माता-पिता व लडके को लेकर तलेगाव गए थे। दूसरे दिन इनके पिता बबन भांगरे रेल्वे द्वारा घर पहुंचे तो देखा कि फ्लैट के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है और भीतर घर के बेडरुम में कपाट में रखे सभी कपडे अस्तव्यस्त पडे हैं और कपाट खुला हुआ है तथा तिजोरी में रखें 31 तोले सोने के आभूषण, 1, 20, 000 रुपये नकद व 1 लैपटॉप, कुल मिलाकर 8 लाख 20 हजार रुपये का माल चोर चोरी कर फरार होने का मामला संज्ञान में आया।
जिसकी सूचना स्थानिय निजामपुरा पुलिस स्टेशन को दी गई। पुलिस सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, पंचनामा कर व सुरेश भांगरे की शिकायत पर धरफोडी का मामला दर्ज कर आगे की विस्तृत जांच के लिए आज सुबह फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ व श्वान पथक ठाणे से लाने की जानकारी पुलिस ने दी। मनीषा भांगरे ने इस बाबत बताया कि इनका लडका दर्शन जो उच्च शिक्षण ग्रहण करने के लिए इंग्लैंड आगामी ९ जनवरी को जाने वाला था। अपने लडके के शिक्षण हेतु कर्ज लेने के लिए घर के आभूषण बँक में रखकर कर्ज लेने थे। इस लिए बैंक के लाॅकर में रखे आभूषण घर में लाकर रखे थे। चोरो ने घरफोडी कर सारा सामान चोरी कर फरार हो गए हैं जिस कारण मेरे लडके का भविष्य बर्बादी के कगार पर है, परंतु पुलिस जांच में निष्क्रियता बरत रही है। पुलीस की लापरवाही के कारण चोर फरार होने में सफल हो रहे हैं। मुझे चोरों सहित मेरा माल भी चाहिए।
