मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एसपी बुरहानपुर श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश व एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में निंबोला पुलिस एवं नावरा चौकी पुलिस को एक-एक स्थाई वारंटी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को स्थाई वारंट की तामिली हेतु अभियान चलाकर अधिक से अधिक तामिली के निर्देश के पालन में आज दिनांक 22.08.23 को निंबोला पुलिस द्वारा वर्ष 2021 के प्रकरण क्रमांक 395/21 धारा 4,6,9 म. प्र. गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के स्थाई वारंटी जाफर पिता मुबारिक टाडिया मुसलमान उम्र 30 साल निवासी मुल्तानपुरा, मंदसौर को बोरगांव बुजुर्ग ज़िला खंडवा से गिरफ़्तार किया गया है।
वहीं नावरा चौकी पुलिस द्वारा वर्ष 2022 के प्रकरण क्रमांक 300/22 धारा 147, 149, 294, 353, 332 आईपीसी के स्थाई वारंटी शेख फैजान पिता शेख अफसर, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम नावरा को गिरफ़्तार किया गया है।
