पुलिस प्रशासन ने निकाली हेलमेट पहनकर जागरूकता रैली, नियम का उल्लंघन करने पर होगी कार्यवाहीं | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस प्रशासन ने निकाली हेलमेट पहनकर जागरूकता रैली, नियम का उल्लंघन करने पर होगी कार्यवाहीं | New India Times

पुलिस अनु विभाग जुन्नारदेव के अंतर्गत पुलिस तामिया प्रभारी अनिल उईके ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने से होते हुए विभिन्न मुख्य चौराहा पर पहुंचकर वाहन रैली पुलिस जवानों की सहायता से निकल गई। वाहन रैली का उद्देश्य न्यायालय जबलपुर ज़िला पुलिस कप्तान एसपी विनायक वर्मा के निर्देश में निकाली गई, जिसमें दो पहिया वाहन चालक द्वारा हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालकों में सीट बेल्ट पहनने के लिए जागरूक किया गया एवं नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाहीं की जाएगी।

सभी थाना प्रभारी थानों के समीप बल लगाकर हेलमेट और सीट बेल्ट धारण नहीं करने वाले वाहन चालकों के ख़िलाफ़ कार्यवाहीं करने के लिए शक्ति से निर्देश दिए। साप्ताहिक हाट बाजार एवं पार्किंग स्थलों पेट्रोल पंप सिनेमा हॉल आदि स्थान पर वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट सीट बेल्ट पहनने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version