रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

रेलवे इंदौर उज्जैन डबलिंग प्रोजेक्ट में अब तेज़ी से काम कर रहा है। डबलिंग के इस प्रोजेक्ट में रेलवे ने बाणगंगा रेलवे क्रॉसिंग के आगे से एम आर 10 ब्रिज की अखोर पटरियां बिछाने का काम शुरू कर दिया है।
रेलवे ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का टारगेट दिसंबर तक रखा है।
इंदौर-उज्जैन के बीच 20 मिनट बचेंगे
रेलवे का दावा है कि अक्टूबर तक इस काम को पूरा कर नवंबर में सीआरएस (कमिश्नर रेलवे सेफ्टी) का निरीक्षण कर इस हिस्से में ट्रेनों की आवा-जाही शुरू कर देगा। पहले बरलई से इंदौर की ओर काम हो रहा था। जल्दी काम हो इसलिए रेलवे ने दोनों एंड से काम शुरू कर दिया है।
लाइन बिछाने के साथ ही इलेक्ट्रिफिकेशन का काम भी साथ- साथ शुरू कर दिया है।
इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए रुकना नहीं पड़ेगा।
