अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT;
झांसी नगर में खुलेआमअवैध खनन का मामला सामने आया है। अवैध खनन का यह कारोबार झांसी इलाइट चौराहे से गोविंद चौराहे वाले रोड पर स्थित पहाड़ियां तोड़ी जा रही है, जबकि 5 मई को झांसी डीएम के आदेश पर एडीएम, SDM, खनिज अधिकारी आरबी सिंह द्वारा कारवाई की गई थी जिसमें भू माफिया ने फर्जी आदेश दिखाया था जिसके खिलाफ थाना नवाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद भी पुलिस की नाक के नीचे अवैध खनन चाल रहा है जिसकी शिकायत झांसी कमिश्नर से की गई है।
कमिश्नर के आदेश पर नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस के जाते ही काम चालू करा दिया गया। आरोप है कि यह भूमाफिया डीएम, कमिश्नर की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। आरोप है कि प्रशासन के आदेशो को ताक पर रखकर रात दिन पहाड़ियां तोड़ी रही है। आरोप है कि इतनी बड़ी कार्रवाई होने के बाद भी इस जमीन की जांच तक नहीं की गई है जबकि यह मामला बहुत गंभीर है।आरोप लगाया जा रहा है कि इसमें नगर निगम से लेकर लेखपाल, खनिज अधिकारी के साथ साथ कुछ पुलिस के लोग भी इस खेल में शामिल हैं, क्योंकि कुछ समय पहले यहां पर बैंक बना हुआ था बाकी सारी जगह खाली पड़ी हुई थी जोकि लेखपाल पटवारी द्वारा कैसे किसके नाम कर दी गई? यह तो सही जांच होने के बाद ही पता चलेगा कि इस जमीन पर किसका नाम है।
