विनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT;
अज्ञात चोरों ने भिंड जिला के खनिज विभाग के इंस्पेक्टर के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे कर खलबली मचा दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ चोरों ने प्रशासनिक अमले के घरों को निशाना बनाते हुए खनिज इंस्पेक्टर संदेश पिपलोदिया के जिला कलेक्ट्रेट परिसर के पास में रेखा नगर स्थित निवास से चोरी की घटना को अंजाम दी है। रात को अज्ञात चोरों ने बाहर का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और एक लैपटॉप तथा 20 हजार रुपए नगद लेकर रफूचक्कर हो गए, साथ ही में कमरे में रखे पूरे सामान को भी बिखेर दिया।अंदेशा यह भी लगाया जा रहा है कि निश्चित ही चोर इंस्पेक्टर पर हमले की नियत से या उन्हें शारीरिक क्षति पहुंचाने या धमकाने की नियत से आए होंगे। ज्ञात हो कि खनिज इंस्पेक्टर संदेश पिछले दिनों से खनिज माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटे हुए हैं, जिससे तमाम रेत माफिया उनके दुश्मन बन गए हैं। चोरी की शिकायत इंस्पेक्टर के द्वारा देहात थाना में कर दी गई है। पुलिस अज्ञात चोरों के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
