नेपानगर विधायिका ने विकास कार्यों का लोकार्पण कर किया भूमि पूजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नेपानगर विधायिका ने विकास कार्यों का लोकार्पण कर किया भूमि पूजन | New India Times

शुक्रवार को नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायिका सुमित्रादेवी कासडेकर भ्रमण पर रहीं। कुशाभाऊ ठाकरे मंडल (डोईफोड़िया क्षेत्र) के ग्राम गुलई में विधायिका श्रीमती सुमित्रादेवी कासडेकर द्वारा विधायक निधि से प्रदत्त 2 लाख की लागत से नवनिर्मित सीसी रोड़ का फीता काटकर लोकार्पण किया गया।

नेपानगर विधायिका ने विकास कार्यों का लोकार्पण कर किया भूमि पूजन | New India Times

ग्राम उमरदा में विधायक निधि से 2 लाख की लागत से आरसीसी शेड निर्माण का भूमिपूजन कार्य किया। विधायिका श्रीमती कासडेकर ने ग्राम सिंदखेड़ा, टिटगांव, सांडस, सारोला में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की, हाल चाल जाने। ग्रामीणों से विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस दौरान आ रही समस्याओं का निराकरण भी किया गया।

नेपानगर विधायिका ने विकास कार्यों का लोकार्पण कर किया भूमि पूजन | New India Times

इस दौरान कुशा भाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष संजय पाटिल, अटल बिहारी वाजपेयी मण्डल अध्यक्ष मोहन राठौड़, महामंत्री सुनील मोरे, गणेश पाटिल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गजराज राठौड़, गुलई सरपंच सचिन महाजन, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण पाटिल, विधायक प्रतिनिधि किरण पाटिल, संजय जाधव, जिला मंत्री ओम चौकसे, सुनील वाघे, अनिल प्रजापति, सारोला उपसरपंच योगेश महाजन, सुशांत पाटिल, अशोक राठौड़, जितेंद्र पाटिल, खकनार मंडल अध्यक्ष नीलेश सातारकर, महामंत्री आनंद यादव, युवा मोर्चा जिला मंत्री सागर राजोरिया, सिरपुर सरपंच करण भोरे, करण मोरे, जितेंद्र पाटील, हितेश चौकसे, जितेंद्र प्रजापति सहित पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version