शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाने तथा यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में की गई चालानी कार्यवाही | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाने तथा यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में की गई चालानी कार्यवाही | New India Times

माननीय प्रधान ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पी.सी. गुप्ता द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल, भापुसे के साथ मिलकर ग्वालियर शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए आज सांय फूलबाग के पास नियमों को उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की चेकिंग हेतु महिला मजिस्ट्रेट कोर्ट लगाकर कार्यवाही की गई। आज ग्वालियर शहर के फूलबाग क्षेत्र में की गई कार्यवाही में माननीय सीजेएम श्री सी.एस. सैय्याम स्वयं उपस्थित रहे तथा दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के खिलाफ कार्यवाही हेतु महिला जेएमएफसी मजिस्ट्रेट को लगाया गया।

शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाने तथा यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में की गई चालानी कार्यवाही | New India Times

शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए माननीय न्यायालय और ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक शहर(मध्य/यातायात) ग्वालियर श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे उपस्थित रहे और उनके मार्गदर्शन में महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा मजिस्ट्रे चेकिंग कराई गई। मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहनों में बंपर एवं काली फिल्म लगे हुए वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई एवं दो पहिया वाहनों में तीन सवारी वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही कर वाहनों के दस्तावेज़ चेक किये गये हैं। मजिस्ट्रेट चेकिंग के लिये महिला जेएमएफसी मजिस्ट्रेट की चार टीमें बनाई गई जिसमें चार-चार महिला पुलिस अधिकारियों को भी लगाया गया। मजिस्ट्रेट चेकिंग में केवल सामान्य नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों को समझाइस देकर छोड़ा गया। आज मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान कुल 145 दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की जाकर 2,36,000/- रूपये का समन शुल्क वसूला गया।

महिला मजिस्ट्रेट एवं महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई चेकिंग के दौरान ऐसे चार पहिया वाहन चालक जिनके पास पूर्ण दस्तावेज़ नहीं थे या गाड़ी में बंपर लगा हुआ था या काली फिल्म चढ़ी हुई थी उन वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई। मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ऐसे दो पहिया वाहन चालक जो तीन सवारी बैठाए हुए वाहन चला रहे थे उनके खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों द्वारा बहाने भी बनाए गए लेकिन मजिस्ट्रेट चेकिंग को देखते हुए उन्होंने चुपचाप जुर्माना भर दिया। यातायात पुलिस का मुख्य उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ व सुगम बनाना है।

आज की उक्त कार्यवाही में ज़िला न्यायालय की महिला जेएमएफसी मजिस्ट्रेट, सीएसपी ग्वालियर श्रीमती शुभा श्रीवास्तव, सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान, डीएसपी यातायात श्री अजीत सिंह चौहान, थाना प्रभारी यातायात पूर्व सूबेदार हिमांशु तिवारी, थाना प्रभारी यातायात पश्चिम सूबेदार अभिषेक रघुवंशी, थाना प्रभारी यातायात मध्य श्रीमती सोनम पाराशर, एवं महिला पुलिस बल उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version