कलेक्टर आशीष सिंह ने गोविंदपुरा एवं हुजूर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

कलेक्टर आशीष सिंह ने गोविंदपुरा एवं हुजूर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर आशीष सिंह ने गुरुवार को गोविंदपुरा एवं हुजूर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की।

कलेक्टर आशीष सिंह ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र ओरियन इंटरनेशनल विद्यालय, हुजूर विधानसभा क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद वाचनालय में बनाये गये मतदान केंद्रों पर उपस्थित बीएलओ से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नाम जोड़ने, हटाने, मतदाता पहचान पत्र में संशोधन आदि के प्राप्त आवेदनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के ओरियन स्कूल में गये मतदान केन्द्र के निरीक्षण में 3 बीएलओ अनुपस्थित पाये जाने पर कलेक्टर ने उनका एक दिन का वेतन काटने दिये निर्देश।

कलेक्टर सिंह ने निर्देशित किया कि एक अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे सभी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़े जाये, इस के लिए बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे का कार्य करें।

कलेक्टर आशीष सिंह ने मतदान केंद्रों पर उपस्थित बीएलओ से मतदान केंद्रों की मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाता, महिला मतदाताओं की दर्ज स्थिति सहित 80 वर्ष से अधिक के मतदाताओं के भौतिक सत्यापन के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version