रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

पेटलावद धर्म नगरी पेटलावद में हर दिन समाजिक धार्मिक आयोजन होते हैं।
मन्दिर का हो चुका है जीर्णोद्धार ओर प्राण प्रतिष्ठा
इसी क्रम में राजापुरा स्थित अति प्राचीन तेजाजी महाराज मन्दिर जिसे की पिछ्ले 01 वर्ष पूर्व जीर्णोद्धार कर नव निर्मित किया गया है, ओर पुनः भव्य रूपसे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार से इस मंदिर में श्री गणेश, माता पार्वती , कार्तिकेयजी सहित नर्मदेश्वर महादेव ओर भेरुजी व अम्बे माता की मूर्तियो की स्थापना की गई हैं।
धर्म रक्षा समिति कर रहीं आयोजन
इसी मन्दिर पर आयोजक धर्म रक्षा समिति के तत्वावधान में आज 17 अगस्त गुरुवार रात्रि 07 बजे एक विशाल धार्मिक आयोजन करते हुए श्री तेजाजी महाराज की गायन कथा, भजन संध्या ओर महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।
शेरपुर की प्रसिद्ध टीम करेगी कथा
इस गायन कथा को मालवा इंदौर क्षेत्र कि सुप्रसिद्ध भजन मंडली तेजाजी गायन मंडली शेरपुर जिला इंदौर के द्वारा किया जायेगा।
लेवे धर्म लाभ
आयोजक धर्म रक्षा समिति राजापुरा ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से इस आयोजन में पधारकर धर्म लाभ लेने की आपिल की है।
