चोरो ने किया किसानों के घरों से लाखों का खेती किसानी का सामान चोरी | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

चोरो ने किया किसानों के घरों से लाखों का खेती किसानी का सामान चोरी | New India Times

तिरला थाना अंतर्गत ग्राम उटावदा में रविवार की रात्रि में जितेंद्र पिता रामेश्वर ने बताया की मेरे घर के बाहर खड़े ट्रेक्टर न्यू हॉलैंड 3602 के दो बड़े टायर डिस्क सहित पुरानी इस्तेमाली को रखे हुए थे ओर ट्रेक्टर की बैटरी एवं गोडाउन के बाहर पड़ी करीबन 300 फिट केबल तथा मेरे भाई सुनील पाटीदार का ट्रैक्टर भी पास खड़ा था उसकी बैटरी मेरे पड़ोसी जितेंद्र पिता जयराम के घर से सोनालिका ट्रैक्टर की बैटरी एवं ट्यूबवेल मोटर फ्लोटेक 8 एच पी एवं पावर स्प्रेपम्प के साथ ट्रेक्टर से डीजल निकल ले गए

चोरो ने किया किसानों के घरों से लाखों का खेती किसानी का सामान चोरी | New India Times

वही ग्राम के यतीन्द्र पिता जगन्नाथ के घर से 200 फिट केबल, संजय पिता गोविंद के घर के सामने रखे ट्रेक्टर से बैटरी एवं सबमर्सिबल पंप 5 एचपी सुप्रीम कंपनी का एक छोटी सायकल एवं केन भरा डीजल वही मनोज पिता गोविंद पाटीदार के घर से ट्यूबवेल की सिंगल फेस मोटर एवं करीबन 450 फीट केबल, ट्रेक्टर की बैटरी आदि समान चुराकर ले गए। तिरला पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version