रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आगामी निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
जिसमें शासकीय प्राथमिक विद्यालय नेगडिया पंचायत झाबुआ, विकास खण्ड थांदला की ग्राम छायन, ग्राम तलावड़ा, शासकीय प्राथमिक विद्यालय कजरपाड़ा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

कलेक्टर ने बी०एल०ओ० से मतदाताओं एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की।
यह कार्य पूरी सजगता के साथ पूर्ण करने और 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़ने को कहा गया।
सुश्री हुड्डा द्वारा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने एवं मतदान केंद्रों पर किसी भी मतदाता को कोई परेशानी ना हो इसके के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश, शौचालय, रैंप आदि व्यवस्थाओं हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही मतदान केंद्रों में दिव्यांगजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए।
