रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

राणापुर आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत राणापुर विकास खण्ड मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों ने उत्साह के साथ तिरंगा वाहन रैली निकाली।
स्वतंत्रता दिवस के पहले निकली तिरंगा रैली में जनसेवा मित्रों में खासा उत्साह नज़र आया। इस दौरान तिरंगा यात्रा के माध्यम से जनसेवा मित्रों द्वारा नगर के लोगों से अपील की गई कि हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत सभी लोग अपने घरों में तिरंगा फहराएं और आज़ादी का जश्र मनाएं। तिरंगा रैली में भारत माता के जय घोष व देशभक्ति गीत गूंजते रहे।

तिरंगा यात्रा स्थानीय सीएम राइज स्कूल से प्रारंभ हुई जो नगर के सिंचाई काॅलोनी, झाबुआ नाका, पुराना अस्पताल, पुलिस थाना चौराहा, सुभाष मार्ग, पुराना बस स्टैंड, बस स्टैंड, एम जी रोड, शिवाजी चौक से होते हुए जोबट नाका पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ।
ब्लाॅक कोआर्डिनेट मुकेश वसुनिया, ललित डामोर, इंदरसिंह गावड, रिपुल भुरिया, हरिश सोलंकी, प्रकाश पालिया, मांगीलाल परमार, प्रकाश सोलंकी, महेश भाबोर, ठाकुर मकोडिया, सोनु बामनिया, सचिन बामनिया, बबीता सोलंकी आदि जनसेवा मित्र मौजूद रहे।
