वित्त मंत्री ने पुलिस लाइन में शिलाफलकम (स्मारक) के निर्माण का किया लोकार्पण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

वित्त मंत्री ने पुलिस लाइन में शिलाफलकम (स्मारक) के निर्माण का किया लोकार्पण | New India Times

भारत सरकार द्वारा संचालित आज़ादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के समापन समारोह के अंतर्गत “मेरी माटी मेरा देश” कैंपेन में पुलिस लाइन में सभागार के सामने एक “शिलाफलकम”( स्मारक) का निर्माण अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक जनपद के निर्देशन में कराया गया है। जिसका लोकार्पण सुरेश कुमार खन्ना वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री के कर कमलों द्वारा सांसद अरूण सागर महापौर नगर निगम मती अर्चना वर्मा एवं जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डी पी एस राठौर की उपस्थिति में किया किया गया।

शिलाफलकम के लोकार्पण के तत्पश्चात मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अमृत काल के पंचप्राण की शपथ दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट, अपर जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, संजीव कुमार बाजपाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सुधीर जायसवाल अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बी0एस0वीर कुमार क्षेत्राधिकारी लाईन, नगर, अमित चौरसिया क्षेत्राधिकारी सदर, प्रयांक जैन क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी प्रमुख रूप से प्रतिभाग किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version