मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुरषोत्तम मास के पावन पर्व में बुरहानपुर ज़िला माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा परंपरा अनुसार सामूहिक ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया, जिस में 45 ब्राह्मण जोड़े को भोजन कराकर दक्षिणा प्रदान की गई। सभी यजमान द्वारा वस्त्र एवं यथाशक्ति दान किया गया।
ज़िला अध्यक्ष माया वैभव झंवर, ज़िला सचिव सीमा दरगड़, उपाध्यक्ष शुभदा झंवर, प्रवीणा बाहेती, कोषाध्यक्ष रचना मूंदड़ा, नम्रता मणियार, स्मिता समधानी, संजना तापड़िया, प्रांजल दरगड, उषा महेश्वरी, अनीता सारडा, सदस्य कीर्तिका लोया, किरण चांडक, कृष्णा मंत्री, नीता दरगड, राजश्री मंत्री, पूजा लखोटिया आदि ने सहभागिता की।
