विकासखंड तिरला में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम सत्र 2023-24 का किया गया शुभारंभ | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

विकासखंड तिरला में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम सत्र 2023-24 का किया गया शुभारंभ | New India Times

दिनांक 13.8.2023 को मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम का जन अभियान परिषद तिरला व धार द्वारा शुभारंभ किया गया। इस शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम राइज स्कूल की प्राचार्या श्रीमती सीमा मिश्रा एवं कार्यक्रम की विशेष अतिथि व्याख्याता श्रीमती कल्पना जोशी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकासखंड समन्वयक जन अभियान परिषद तिरला श्रीमती रजनी यादव द्वारा की गई। अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे परामर्शदाता श्री धर्मेंद्र सिंह राठौर ने म. प्र. जन अभियान परिषद के द्वारा विकासखंड तिरला में किए जा रहे विकास कार्यों एवं शासन की योजनाओं के साथ सीएमसीएलडीपी विद्यार्थियों के सहयोग का विस्तार से वर्णन किया।

विकासखंड समन्वयक श्रीमती रजनी यादव के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया एवं पाठ्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया गया। विशेष अतिथि श्रीमती अल्पना जोशी ने पाठ्यक्रम एवं हार्टफूलनेस संस्थान के बारे में बताया कि आपके पाठ्यक्रम में हार्टफुलनेस के बारे में विस्तृत रूप से व्याख्या की गई है एवं उसका महत्व बताया गया है। मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा मिश्रा मैडम द्वारा पाठ्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की गई और उसके बारे में बताया गया कि इस पाठ्यक्रम का क्या महत्व है, यह कोर्स क्यों करना है? शासन की योजना, क्षेत्रीय कार्य एवं डिग्री का महत्व बताया गया। उन्होंने बताया कि आवंटित ग्राम को प्रयोगशाला के रूप में मानकर कार्य करें। कार्यक्रम में पूर्व छात्रों के द्वारा अपने जन अभियान परिषद के साथ अनुभवों को साझा किया गया एवं उनकी सफलता के पीछे इस कोर्स के महत्व को बताया। पूर्व छात्रों में पप्पू भाबर एवं रामलखन निनामा ने अपनी सफलता के पीछे जन अभियान परिषद के इस कोर्स का विशेष योगदान बताया।

मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि और ब्लॉक समन्वयक के द्वारा प्रथम वर्ष की पाठ्यपुस्तकों का वितरण करवाया गया। परामर्शदाता सचिन प्रजापत के द्वारा बताया गया कि जन अभियान परिषद से जुड़कर इस समाज सेवा के पुनित कार्य में अपनी अपनी सहभागिता, पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करना, समाज को हमेशा कुछ ना कुछ देने का भाव रखने एवं समाज के वंचित एवं दुर्बल लोगों की हमेशा सहायता के लिए तत्पर रहना है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं समाज में शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने हेतु कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों का आभार माना और व अतिथियों से आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी आप लोगों का मार्गदर्शन हमें समय-समय पर मिलता रहेगा। इस अवसर पर परामर्शदाता कमल चौबे, विष्णु पाटीदार, राजीव कुशवाहा के साथ समस्त सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version