राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस एवं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भोपाल पुलिस द्वारा अपराधों पर नियंत्रण एवं फरार इनामी आरोपी/वारंटी की धरपकड़ हेतु की गई कॉम्बिंग गश्त | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस एवं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भोपाल पुलिस द्वारा अपराधों पर नियंत्रण एवं फरार इनामी आरोपी/वारंटी की धरपकड़ हेतु की गई कॉम्बिंग गश्त | New India Times

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस एवं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अपराधों पर नियंत्रण एवं फरार इनामी आरोपी/वारंटीयों की धरपकड़ हेतु कॉम्बिन्ग गश्त हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस आयुक्त श्री मिश्र ने कमिश्नर कार्यालय प्रांगण में रात्रि में जोन 3 तथा जोन 4 व रक्षित केंद्र का बल समेत करीब 500 अधिकारी/कर्मचारियों को ब्रीफ कर अपने-अपने क्षेत्रों में टीम वर्क में संवेदनशीलता व सजगता से कार्य कर वारंटीयों एवं बदमाशों की धरपकड़ हेतु समुचित दिशा निर्देश देकर थाना क्षेत्रों में रवाना किया गया।

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस एवं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भोपाल पुलिस द्वारा अपराधों पर नियंत्रण एवं फरार इनामी आरोपी/वारंटी की धरपकड़ हेतु की गई कॉम्बिंग गश्त | New India Times

गश्त के दौरान जोन 3 व जोन 4 के DCP एव्ं ADDL DCL के नेतृत्व मेउ थाने की टीम पूरी रात सक्रीय रही एवं आरोपियों/वारंटियो की धरपकड़ की गई। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूरी रात्रि गश्त मानिटरिंग करते रहे एवं मार्गदर्शन देते रहे। करीब 400 पुलिसकर्मियों द्वारा रात्रि लगभग 10:00 बजे से गश्त प्रारंभ की जाकर प्रातः करीब 5 बजे तक की गई। केवल 7 घंटे की गश्त में कुल 263 स्थाई वारंट एवं 143 गिरफ़्तारी वारंट समेत कुल 406 वारंट की तामिली कराई गई। साथ ही गुण्डा, बदमाश, हिस्ट्रीशीटर चेक किये गये।

जोन 3 क्षेत्र में 81 गिफ़्तारी, 123 स्थाई वारंट समेत कुल 204 वारंट तामील किए गए। थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा 26 स्थाई वारंट व 17 गिरफ़्तारी वारंट समेत कुल 43 वारंट तामील कराए गए। जोन 4 क्षेत्र में 62 गिफ़्तारी, 140 स्थाई वारंट समेत 202 वारंटी पर कार्यवाही की गयी, थाना निशापुरा पुलिस द्वारा 39 स्थाई वारंट व 19 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 58 वारंट तामील कराए गए।

शहर के सभी थानों में स्थाई/गिरफ्तारी वारंट की पेन्डेसी बढ़ने से, आरोपी के फरार होने व वारंट तामीली होने से न्यायालय मे प्रकरण लंबित थे। वारंट की तामिली से मामलें का निराकरण होकर पीड़ितों को न्याय मिल सकेगा। तामील कराये गये वारंटो में मर्डर, रेप, लूट, चेक बाऊंस, फ्रॉड समेत गम्भीर व इकोनोमिक सम्बंधित अपराधी भी हैं। उक्त अभियान से निश्चित रूप से आमजन पर कारात्मक प्रभावी असर एवं अपराधियों में पुलिस/कानून का खौप बढ़ेगा। कॉम्बिन्ग गश्त आगामी समय में भी की जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version