मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शासन के निर्देशानुसार ज़िले में नगर पालिक निगम बुरहानपुर अंतर्गत हर-घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान ज़िला प्रशासन द्वारा तैयार किये गये सेल्फी पाईंट ‘‘मतदान मेरा अधिकार-मैं मेरे वोट का उपयोग करूँगा‘‘ के माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवं जिला अधिकारियों ने सेल्फी लेकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थितजनों को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शपथ भी दिलाई गई।

हर-घर तिरंगा रैली में खण्डवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, पूर्व मंत्री श्रीमति अर्चना चिटनीस दीदी, महापौर माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज भीमसेन लधवे, पूर्व निगम अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मनोज वल्लभ तारवाला, भाजपा नेता गजेंद्र पाटील, बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल, बुरहानपुर जिला पंचायत सीईओ श्रीमति सृष्टि देशमुख, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शंकरलाल सिंगाडे़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, जनप्रतिनिधिगण, जिला अधिकारीगण, स्कूली विद्यार्थीगणों ने हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा रैली में सहभागिता की।
जिले में तिरंगा रैली उत्साह एवं उमंग के साथ आयोजित रही। नागरिकगणों ने तिरंगा रैली का पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत भी किया। यह तिरंगा रैली निर्धारित रूट अनुसार जयस्तंभ, मण्डी चौक, गांधी चौक, फूल चौक, बाई साहब की हवेली, पांडुमल चौराहा से होते हुई कमल चौक पर संपन्न हुई। शाह चमन वली सामाजिक संस्था बुरहानपुर की ओर से संस्था अध्यक्ष सैयद इसहाक एवं समाजसेवी सलीम शेख़ के नेतृत्व में संस्था के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा गांधी चौक में मिलन मिठाई के पास तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।
