बुरहानपुर के विशाल जतनलाल सेठिया को मिली मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के विशाल जतनलाल सेठिया को मिली मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी | New India Times

देश के मारवाड़ी समाज की अग्रणी सामाजिक संस्था मारवाड़ी युवा मंच के चौथे कार्यकाल के लिए मध्य प्रदेश में प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में श्री विशाल जतन लाल सेठिया का चयन चुनाव अधिकारी श्री कृष्ण कांत गर्ग ने किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र भट्टड़ की सहमति से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर ज़िले की मुख्य शाखा एवं चेतना महिला शाखा के साथ-साथ इंदौर की शाखा ने श्री सेठिया का नाम प्रस्तावित किया था जिसे प्रदेशभर की शाखाओं ने निर्विरोध रूप से स्वीकार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र भट्टड़ की सहमति से उन्हें प्रांतीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। वे इसके पूर्व बुरहानपुर की कार्यकारिणी में एवं मध्य प्रदेश की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर अपना कार्यभार संभाल चुके हैं। यह पहली बार है जब बुरहानपुर के इतिहास में 23 वर्षों के बाद किसी युवा साथी को मारवाड़ी युवा मंच में प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

इस नियुक्ति पर बुरहानपुर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष पुरुषोत्तम तिबड़ीवाल, सचिव शुभम जैन, कमलनयन लाड़,दामोदर तोदी, रामेश्वर मंत्री, सुनील मूंदड़ा, राजकरण बोथरा, मुकेश देवड़ा, संदीप मंत्री, दुर्गेश शर्मा सहित चेतना महिला शाखा की श्रीमती संगीता लड्ढा, श्रीमती रूपल मूंदड़ा, श्रीमती स्मिता पलोड आदि ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version