मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नवागत बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने अपनी जॉइनिंग के बाद बुरहानपुर के रक्षित केंद्र में पदस्थ चार अधिकारियों को विभिन्न थानों की कमान सौंपी है। बुरहानपुर एसपी ने 10 अगस्त 2023 को जारी अपने आदेश में निरीक्षक कमल सिंह पवार को थाना शिकारपुरा, विनय आर्य को थाना खकनार, कार्यवाहक निरीक्षक अमित सिंह जादौन को थाना लालबाग और निरीक्षक श्रीमती ज्ञानू जायसवाल को महिला थाना की कमान सौंपी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना लालबाग और थाना खकनार के थाना प्रभारियों को बड़ी चुनौतियां का सामना करना है। अवैध हथियारों की तस्करी के लिए मशहूर थाना खकनार और ज़िला अस्पताल के घोटालों की जांच के लिए थाना लालबाग के प्रभारियों के समक्ष एक चुनौती मानी जा रही है।
