विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक हुआ आयोजित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक हुआ आयोजित | New India Times

विधान सभा आम निर्वाचन 2023 के कार्य हेतु नियुक्त समस्त सेक्टर अधिकारी संयुक्त रूप से पुलिस अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखकर अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण करना सुनिश्चित करें तथा क्षेत्रान्तर्गत मतदान केन्द्रों का निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन भी सुनिश्चित करेंगे। यह निर्देश ज़िला निर्वाचन अधिकारी बुरहानपुर सुश्री भव्या मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में दिये। विदित है कि ज़िले में विधान सभा आम निर्वाचन-2023 की तैयारियों का दौर जारी है। जिसके मद्देनज़र आज कलेक्‍ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी बुरहानपुर सुश्री मित्तल ने निर्देशित किया कि, विधानसभा आम निर्वाचन अंतर्गत प्रत्येक मतदाता स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भिक होकर मतदान करें इस हेतु आवश्यक वातावरण बनाएं। समन्वयता एवं टीम भावना के साथ निर्वाचन के दौरान सौंपे गये कार्य दायित्वों का निर्वहन करें। सेक्टर ऑफिसर्स अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत निर्वाचक नामावली का वाचन, मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, भौतिक सत्यापन, वल्नरेबिलिटी मेपिंग, प्रदाय चेकलिस्ट के अनुसार अन्य आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। संयुक्त टीम आदर्श आचार संहिता लगने के पूर्व अपने-अपने क्षेत्रों का व्यवस्थित रूप से भ्रमण करना सुनिश्चित करें, ताकि निर्वाचन के दौरान दायित्वों का निर्वहन करने में आसानी हो सकें। निर्वाचन के समय विभिन्न प्रतिवेदन समय से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार ने बैठक में निर्देशित करते हुए कहा कि, जिले में निष्पक्ष, निर्विघ्न रूप से निर्वाचन संपन्न कराने हेतु मतदाताओं में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण निर्मित करें, ताकि वे अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी परेशानी एवं आसानी से कर सकें।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमति सृष्टि देशमुख, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शंकरलाल सिंगाडे़, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमति पल्लवी पुराणिक, नेपानगर एसडीएम श्री अजमेर सिंह गौड़ सहित समस्त सेक्टर ऑफिसर्स एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version