मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र के मघई टोला स्थित कान्हा गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, प्रकाश बिंदुओं एवं गौवंश के लिए हरे चारे, चोकर, भूसा की उपलब्धता को देखा। निरीक्षण के समय सुपरवाइजर राजेश एवं 3 गौसेवक मौजूद मिले, संबन्धित द्वारा बताया गया कि गौशाला में 290 गौवंश संरक्षित है। गौवंश की स्थिति ठीक पाई गयी। भूसे का स्टॉक आगामी 15 दिनों के लिए उपलब्ध है। हरे चारे की दैनिक आपूर्ति हो रही है। चोकर उपलब्ध है। पेयजल एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था पाई गयी। पशु चिकित्सक द्वारा नियमित देख-रेख किया जाना बताया गया। निरीक्षण के समय महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
