कांग्रेस स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ बुरहानपुर के तत्वाधान में आयोजित 'चिकित्सक सम्मेलन' में बतौर मुख्य अतिथि बुरहानपुर विधायक शेरा भैया ने की शिरकत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कांग्रेस स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ बुरहानपुर के तत्वाधान में आयोजित 'चिकित्सक सम्मेलन' में बतौर मुख्य अतिथि बुरहानपुर विधायक शेरा भैया ने की शिरकत | New India Times

मध्य प्रदेश कांग्रेस स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ की बुरहानपुर ज़िला ईकाई द्वारा चिकित्सक सम्मेलन का आयोजन 9 अगस्त सुबह 10:00 बजे पाटीदार वाड़ी, गोकुल मिडवे के सामने, गणपति नाका बुरहानपुर पर किया गया, जिसमें बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैय्या ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उक्त कार्यक्रम में डॉक्टर सुबोध पाटिल जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्वास्थ एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ बुरहानपुर के साथ शेरा भैया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में ज़िले के लगभग 175 चिकित्सकों, आयुष चिकित्सकों ने शिरकत की। उपस्थित चिकित्सकों को कांग्रेस की रीति-निति से रूबरू करवा कर एवं आगामी भावी सरकार की नीतियों से भी अवगत करवाया गया। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर पाटिल ने बताया कि चिकित्सा प्रकोष्ठ में शहरी एवं ग्रामीण स्तर पर भूत एवं वार्ड अध्यक्ष पद पर चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। इन सभी को शेरा भैया ने नियुक्ति पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में डॉ गिरीश श्रॉफ ने आयुष चिकित्सकों की समस्याओं को अवगत कराते हुए विधायक शेरा भैया से अनुरोध किया से आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वचन पत्र में आयुष चिकित्सकों की मांगों को सम्मिलित किया जाए साथ ही डॉक्टर शबीना शोएब ने ज़ोर देकर कहा कि दूसरे राज्यों की तरह मध्यप्रदेश में भी आयुष चिकित्सकों को एलोपैथी में प्रैक्टिस करने का अधिकार कांग्रेस सरकार आने पर देना चाहिए। विधायक शेरा भैया ने आश्वासन दिया है कि वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलकर हमारी मांगों को वचन पत्र में जुड़वाने का पूरा प्रयास करेंगे और जिस भावना के साथ आपने इस मंच से अपनी बात रखी है उसी भावुकता के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष भी इसे आपको भोपाल में प्रस्तुत करना है। कांग्रेस की सरकार बनने पर इन सभी का निराकरण भी करवाएंगे।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डॉक्टर अनिल मिसाल विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपने शायराना अंदाज में किया गया।

कार्यक्रम में कार्यकारी जिला अध्यक्ष ठाकुर हर्षित सिंह, जिला कांग्रेस सचिव रियाज उल हक़, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ.एसएम तारिक, कांग्रेस के शाहपुर ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष डॉ प्रवीण टैंभूर्णी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय रघुवंशी, पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष किशोर महाजन,अशोक शर्मा, केडी पटेल, डॉ अरुण कपूर, डॉक्टर रोहिणी पाटीदार, डॉ शबीना शोएब, डॉ.नईमा नसीम साइकिल वाला, ह्यूमन राइट्स ज्वाइन प्रदेश ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ राकेश राठौर, मध्य प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष महेंद्र चौकसे, के.डी पटेल,डॉ.पाटिल साहब, आदि शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version