विश्व स्तनपान सप्ताह" के संदर्भ में कार्यशाला का हुआ आयोजन | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

विश्व स्तनपान सप्ताह" के संदर्भ में कार्यशाला का हुआ आयोजन | New India Times

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ तथा जनपद न्यायाधीश, मथुरा अशीष गर्ग के निर्देशानुसार विश्व स्तनपान सप्ताह के संदर्भ में मुख्य चिकित्साधिकारी मथुरा कार्यालय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती नीरू शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० अजय कुमार वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० अशोक कुमार, डा० विकास जैन, डा० रोहताश, डा० भूदेव, डा० पारुल, डा० अजीत, डा० ममता पाल, डा० अर्चना राय, डा० ममता पाल, डा० आरके सिंह, डा० हिमांशू, पराविधिक स्वयंसेविका श्रीमती गीता यादव सहित आशा बहुयें, आंगनवाडी कार्यकत्रियां प्रशिक्षु आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अशोक कुमार द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह का महत्व बताते हुए कहा कि वर्ष 1991 से स्तनपान के महत्व का /प्रचार-प्रसार करने के लिए वर्ल्ड अलायंस फॉर ब्रेस्टफीडिंग एक्शन का संगठन हुआ था। इसके एक साल बाद से ही विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाने लगा।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० विकाश जैन द्वारा बताया गया कि विश्व स्तनपान सप्ताह मनाने का महत्व स्पष्टतौर पर बच्चे को जन्म के बाद स्तनपान कराने की आवश्यक्ता को उजागर करना है। मुख्य चिकित्साधिकारी मथुरा डा0 अजय कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि स्तनपान के माँ और बच्चे दोनों पर ही लंबे समय तक फायदें देखने को मिलते हैं। 

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्रीमती नीरु शर्मा द्वारा बताया गया कि विश्व स्तनपान सप्ताह स्तनपान को बढ़ावा देने और शिशुओं, माताओं के स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 01 से 07 अगस्त तक मनाया जाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version