आगामी चुनाव को लेकर प्रशासन का अलर्ट, स्ट्रांग रूम का किया गया निरीक्षण | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आगामी चुनाव को लेकर प्रशासन का अलर्ट, स्ट्रांग रूम का किया गया निरीक्षण | New India Times

जिला कलेक्टर मनोज पुष्प के मार्गदर्शन में विकास खण्ड की सरकारी बिल्डिंग का औचक निरीक्षण किया गया प्राप्त जानकारी के मुताबिक अनुविभागीय (दंडाधिकारी) द्वारा स्टांग रूम बनाए जाने के लिए शासकीय भवनों का निरीक्षण कर अवलोकन किया आगामी विधानसभा चुनाव के मध्ये नजर जिला प्रशासन अलर्ट है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर शासकीय भवनों का चयन कर स्टांग रूम तैयार किया जाएगा। नवागत एसडीएम सुश्री नेहा सोनी द्वारा एकलव्य आदर्श आदिवासी विद्यालय, शासकीय श्री नंदलाल सूद, शासकीय आईटीआई और कन्या शिक्षा परिसर व डायरेक्टर बांग्ला डब्ल्यूसीएल की बिल्डिंग का अवलोकन कर जिला प्रशासन को जानकारी भेजी गई। इसके बाद उक्त स्थान का चयन करके शीघ्र स्ट्रांग रूम बनाने की तैयारी होगी। निरीक्षण में तहसीलदार कुणाल रावत, थाना प्रभारी बृजेश,सब इंजीनियर लोक निर्माण विभाग ऋषभ ककोड़िया उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version