वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस के नेता आज इतने खुश हुए हैं कि कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं और प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को बधाई दे रहे थे और ऑफिस में मिठाइयां बांटी जा रही थीं साथ ही वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता नारा भी लगा रहे थे और लोगों को मिठाई खिला रहे थे।
प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, नकुल दुबे, प्रदेश सचिव गुरमीत सिंह भुल्लर, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, जिला अध्यक्ष पहलाद पटेल, पूर्व सांसद जफर अली नकवी, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस नेत्री शिप्रा अवस्थी, धौरहरा किसान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष खीरी/सह प्रभारी लखनऊ मंडल देवेंद्र कुमार पंकज आदि ने आज सर्वोच्च न्यायालय द्वारा श्री राहुल गांधी जी की जीत पर और लोकसभा पहुंचने पर आमजन और कार्यकर्ताओं में मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया।
इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस नेत्री शिप्रा अवस्थी धौरहरा ने कहा कि आज सत्य की जीत हुई है, भाजपा हमेशा तानाशाही रवैया अपनाती रही है जिसके चलते माननीय राहुल गांधी जी को झूठे मामले में फंसाया गया था, भारतीय जनता पार्टी देश की जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा कांग्रेस को और राहुल गांधी जी को बदनाम करने पर खर्च कर रही है।
इसी क्रम में प्रदेश सचिव गुरमीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता भारतीय जनता पार्टी आम जनमानस की गाढ़ी कमाई का पैसा पानी की तरह बहा रही है लेकिन भाजपा अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होगी वह चाहे जितना जोर लगा ले राहुल गांधी को देश की जनता के दिल से नहीं निकाल पाएंगे निचली कोर्ट और गुजरात हाईकोर्ट ने माननीय राहुल गांधी जी को 2 साल की सजा सुनाई थी जिसके चलते मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था वहां 4 तारीख को माननीय सुप्रीम कोर्ट ने तथ्यों पर गौर किया और सजा पर रोक लगा दिया झूठ कितना भी मजबूत हो जीत आखिर सत्य की ही होती है सत्यमेव जयते।
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस नेत्री शिप्रा अवस्थी धौरहरा, राजेश अवस्थी, ज्ञान अवस्थी ताराचंद दीक्षित, राजू खान, श्रीकांत गौतम पूर्व जिला पंचायत सदस्य आलोक अवस्थी, मनोज मिश्रा, आशीष दीक्षित, ढरिजवान, रोहित जायसवाल, मनोज अवस्थी हासिम, संदीप त्रिवेदी, शुभस शुक्ला, जीतू अवस्थी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे और खुशी का इजहार किया।
