अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले में यूनाइटेड हेलथ वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय गोल्डन अवॉर्ड अचीवमेंट का आयोजन किया गया। जिस में मुख्य अतिथि के रुप में अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेदाचार्य एवं योगाचार्य डॉ प्रकाश इंडियन टाटा जी एवं डॉ जी बी रामटेके जी उपस्थित हुऐ। इस मौके पर भोपाल, छिंदवाड़ा में स्वयं सेवी हॉस्पिटल के संचालक एवं 108 एम्बुलेंस सेवा में पदस्थ डॉ.मुबीन एम.रहमान को राष्ट्रीय गोल्डन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
आप को बता दें कि यूनाईटेड हेल्थ वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के भोपाल जिले के अलावा होशंगाबाद, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट जिले के भी प्रभारी हैं, उनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने को लेकर उन्हें सम्मानित किया गया है।
यूनाईटेड हेल्थ वर्कर्स यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मनीष कुशवाह, यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ पंकज रावत प्रदेश अध्यक्ष डॉ सोयल खान की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यूनाईटेड हेल्थ वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की टीम पूरे भारत में स्वास्थ सुरक्षा एवं जागरूक के क्षेत्र में कार्य कर रही है ।
