मध्यप्रदेश में भ्रष्ट व्यवस्था और भ्रष्टचारियों को पनाह दे रहे हैं अमित शाह: आलोक अग्रवाल | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​मध्यप्रदेश में भ्रष्ट व्यवस्था और भ्रष्टचारियों को पनाह दे रहे हैं अमित शाह: आलोक अग्रवाल | New India Times

भ्रष्टाचार के सिद्ध आरोपी नरोतम मिश्रा के यहाँ भोज कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं अमित शाह: आलोक अग्रवाल

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 3 दिन के दौरे पर मध्य प्रदेश दौरे पर आए हुए है। इस दौरान उन्होंने नरोत्तम मिश्रा के यहाँ भोज किया। ​
मध्यप्रदेश में भ्रष्ट व्यवस्था और भ्रष्टचारियों को पनाह दे रहे हैं अमित शाह: आलोक अग्रवाल | New India Timesआम आदमी पार्टी मप्र द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मप्र दौरे पर आए भाजापा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मंत्री नरोत्तम मिश्रा के यहाँ भोज करने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी मप्र के प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा चुनाव आयोग द्वारा पेड न्यूज के सिध्द आरोपी हैं,  ऐसे आरोपी के यहाँ अमित शाह भोज करने जाते हैं। अमित शाह को भ्रष्टाचर सिध्द होने के बाद नरोत्तम मिश्रा को बर्खास्त करना चाहिए उसके उलट वे नरोत्तम मिश्रा के यहाँ भोज कर रहे हैं। इस कार्यक्रम से स्पष्ट है कि वो इस भ्रष्टचारी के साथ हैं और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रहे हैं।  उन्होंने यह भी कहा कि अमित शाह जैसे व्यक्ति लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। वे जहाँ जाते हैं वहाँ पैसे और सरकार के बल पर अन्य पार्टियो के सांसद और विधायकों की खरीदी करते हैं। इस प्रकार की राजनीति भारत जैसे लोकतंत्र के लिए धब्बा है, अमित शाह ने भारतीय राजनीति को न्यूनतम स्तर पर ला दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version