मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत बुरहानपुर के ग्राम पंचायत धोण्ड में सुक्ता नदी लाल कराई मार्ग पर पाईप पुलिया निर्माण कार्य किया गया हैं। यह कार्य निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत धोण्ड द्वारा 29.72 लाख रूपये की लागत से कराया गया है। अब पाईप पुलिया निर्माण से धोण्ड के ग्रामवासियों को आवागमन के लिये 30 किलोमीटर घूमकर जाना नहीं पड़ रहा हैं। वहीं ग्राम पंचायत झिरपांजरिया तथा ग्राम पंचायत सुक्ताखुर्द के मार्ग पर आवागमन हेतु तीनो गांवो का पुलिया निर्माण से सड़क मार्ग के द्वारा संपर्क आसान हुआ है। जिससे ग्रामवासियों में खुशी की लहर हैं। पाईप पुलिया निर्माण से स्कूल के छात्र-छात्राओं तथा किसानों को अपनी फसल की उपज को मंण्डी तक पहुँचाने के लिए भी राह आसान हुई है। ग्रामीणजनों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
