बेंगलुरु में चल रहे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत को बेहतर बनाने एवं भ्रष्टाचारियों से मुक्त कराने का लिया गया संकल्प | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

बेंगलुरु में चल रहे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत को बेहतर बनाने एवं भ्रष्टाचारियों से मुक्त कराने का लिया गया संकल्प | New India Times

बेंगलुरु में तीन दिवसीय चल रहे भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कर कमलों से हुआ। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार , सचिन पायलट, तारिक अनवर, अमृता धवन, महशूर अभिनेता सुशांत सिंह, लोकगायिका नेहा‌ सिंह राठौर और कर्नाटक सरकार के कई मंत्री, कई सांसदों और कई प्रख्यात कवियों ने बेहतर भारत की बुनियाद में शामिल होकर संबोधित किया।

बेंगलुरु में चल रहे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत को बेहतर बनाने एवं भ्रष्टाचारियों से मुक्त कराने का लिया गया संकल्प | New India Times

युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया कि देशभर से आए हजारों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बेहतर भारत की बुनियाद का आगाज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लआवरू और राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने ‘Lightning of the Lamp’ के साथ किया और भारत को बेहतर बनाने भ्रष्टाचारियों से मुक्त कराने का संकल्प लिया।

बेंगलुरु में चल रहे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत को बेहतर बनाने एवं भ्रष्टाचारियों से मुक्त कराने का लिया गया संकल्प | New India Times

विवेक त्रिपाठी ने बताया कि दूसरे दिन राष्ट्रीय अधिवेशन “बेहतर भारत की बुनियाद” में कांग्रेस नेता राहुल गांधी युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे अधिवेशन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है ताकि देशभर से आएं युवा अपने नेता श्री राहुल गांधी जी के संघर्षों से प्रेरणा लेकर इस बड़ी मुहिम को लेकर आगे बढ़े।

बेंगलुरु में चल रहे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत को बेहतर बनाने एवं भ्रष्टाचारियों से मुक्त कराने का लिया गया संकल्प | New India Times

त्रिपाठी ने बताया कि अधिवेशन में दूसरे दिन मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा बरार, एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बाक्सर विजेन्द्र सिंह, सिंगर मामे खान कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी ‌जिसमे सामाजिक न्याय, वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, विपक्ष की भूमिका, नेतृत्व विकास परिचर्चा, कमजोर होते लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था पर चर्चा, भारत जोड़ो यात्रा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।

बेंगलुरु में चल रहे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत को बेहतर बनाने एवं भ्रष्टाचारियों से मुक्त कराने का लिया गया संकल्प | New India Times

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version