संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT;
मप्र के डबरा नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार ने विरोधी पार्टियों को उम्मीदवारों करारी शिकस्त देते हुए जीत हासिल कर ली है। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को सबसे कम वोट मिले हैं।
भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी आरती मौर्य डबरा नगर पालिका उपचुनाव में भारी बहुमत से विजयी हुई हैं। 9908 वोटों से जीत का भाजपा ने रिकॉर्ड बनाया है।
- भाजपा 30566 वोट,
- बहुजन समाज पार्टी 20658 वोट
- कांग्रेस 4012 वोट
- नोटा 745 वोट
- 9908 वोटों से हुई जीत।
आजादी के बाद यह पहला मौका है, जब भाजपा ने डबरा नगरपालिका अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। भाजपा ने आरती मौर्य को प्रत्याशी बनाया था, वहीं कांग्रेस ने स्मिता जाटव और बसपा ने धन्नोबाई को मैदान में उतारा था। डबरा में बीजेपी की जीत का पूरा श्रेय मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को जाता है। बीजेपी नेता बंटी गौतम ने कहा की अगली बार बीजेपी का विधायक भी जीतेगा। वर्तमान में डबरा में कांग्रेस का विधायक है। इमरती देवी लगातार दूसरी बार कांग्रेस से विधायक हैं।
डबरा में आजादी के बाद पहली बार भाजपा ने नगरपालिका अध्यक्ष पद जीता है। इसलिए कांग्रेस के लिए यह बड़ी हार मानी जा रही है। मुरैना की कैलारस नगर परिषद के चुनाव में भी भाजपा की अंजना बंसल ने 1405 वोटों से जीत हासिल की है। यहां कांग्रेस की ज्योति दुबे हारी हैं। भिंड के आलमपुर में एक वार्ड से कांग्रेस पार्षद का चुनाव जीती हैं। यह इलाका कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह का है और उनके इलाके में कांग्रेस ने अपना कब्जा बनाए रखा है।
